Events and Activities Details
Event image

“The Anti-Drug Committee, under the NARCO initiative, conducted district-level competitions aimed at promoting anti-drug awareness.”


Posted on 07/04/2026

दिनांक 06/04/2026 शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में एंटी ड्रग समिति के द्वारा नारको के तहत एंटी ड्रग जागरूकता जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ तराना नेगी के मार्गदर्शन में कराई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समाज और परिवार को जागरुक करती हैं। हमें ड्रग्स का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। उन्होंने बताया कि हमें नशे से दूर रहना चाहिए। धूम्रपान भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। धूम्रपान का भी शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन करने से शरीर में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। यह मनुष्य की जीवन शैली और कार्यशैली को प्रभावित करती है़ं। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर किरण सरोहा ने कहा कि मनुष्य को नशे से दूर रहना चाहिए। यह सेहत के लिए हानिकारक है। स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता और पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ललित एमकॉम प्रथम वर्ष, हिंदू कॉलेज, द्वितीय स्थान सानिया कामरा एम. काम जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, तृतीय स्थान मुस्कान पीजीडीसीए, ताऊ देवीलाल गवर्नमेंट महाविद्यालय रहे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में योगेश बाजवान, गीता शर्मा जगबीर सिंह रहे। भाषण प्रतियोगिता में निशु, एम. ए. मनोविज्ञान शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, द्वितीय स्थान प्रिया, बीए द्वितीय वर्ष, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, तथा तृतीय स्थान जाह्नवी बीए तृतीय वर्ष, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत ने प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री दिनेश, श्रीमती मधुलता और डॉ. रेखा रही। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुति में निकिता, भूगोल ऑनर्स जीवीएम कॉलेज सोनीपत प्रथम स्थान, दीपिका जीसी डब्ल्यू सोनीपत द्वितीय स्थान, दीक्षांत बलियान हिंदू महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल श्री विनोद मलिक, मनदीप कुमारी, नीरा रहे। इन प्रतियोगिताओं में 12 महाविद्यालयों ने भाग लिया ।